Pages

आइये आपका हृदयतल से हार्दिक स्वागत है

Saturday, March 30, 2013

मनीषा के जन्मदिवस पर गुरुदेव श्री शास्त्री सर का अनमोल उपहार

"मूल पोस्ट लिंक उच्चारण"
"अरुण की जीवनसंगिनी मनीषा का जन्मदिन"
(डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
आज
अपने पुत्रतुल्य शिष्य
अरुण शर्मा से फेसबुक पर बात हो रही थी
बातों-बातों में राज़ खुल ही गया कि
आज उनकी जीवन संगिनी 
श्रीमती मनीषा का जन्म दिन है।
आशीर्वाद के रूप में कुछ पंक्तियाँ बन गयीं हैं!
प्यार से खाओ-खिलाओअब मिठाई।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।

काटने का केक को अब चलन छोड़ो,
अब पुरातन सभ्यता की ओर दौड़ो,
यज्ञ में सद्भावनाएँ हैं समायी।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।

मोमबत्ती मत जलाना और बुझाना,
नेह से तुम आज घृतदीपक जलाना,
अरुण के घर में खुशी की घड़ी आयी।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।

प्यार से मनुहार से मन जीत लेना,
गुरुजनों-घर के बड़ों को मान देना,
अरुण के मन को मनीषा खूब भायी।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।



कुछ मित्रों के आग्रह पर गुरुदेव श्री के द्वारा की गई हुबहू वही पोस्ट यहाँ लिंक की गई है.

16 comments:

  1. शालिनी कौशिकMarch 31, 2013 at 2:41 PM

    .बहुत सुन्दर भावनात्मक प्रस्तुति हार्दिक शुभकामनायें जया प्रदा भारतीय राजनीति में वीरांगना .महिला ब्लोगर्स के लिए एक नयी सौगात आज ही जुड़ें WOMAN ABOUT MAN

    ReplyDelete
  2. Shalini RastogiMarch 31, 2013 at 3:09 PM

    बहुत ही अनमोल तोहफा दिया है शास्त्री जी ने .... मनीषा को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ!

    ReplyDelete
  3. वैरी नाईस , अरुण , इसे सहेजकर रखीये। ये एक लिखित आशीर्वाद है।

    ReplyDelete
  4. मनीषा जी के किये आदरणीय शास्त्री जी के तरफ से अनमोल आशीर्वाद.मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई.

    ReplyDelete
  5. महेन्द्र श्रीवास्तवMarch 31, 2013 at 7:24 PM

    शास्त्री जी आशीर्वाद में मैं भी शामिल हूं,
    बहुत बहुत शुभकामनाएं मनीषा को

    ReplyDelete
  6. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें ...

    ReplyDelete
  7. धीरेन्द्र सिंह भदौरियाMarch 31, 2013 at 8:14 PM

    मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ!

    अरुन जी,इसे भी देखे,,: होली की हुडदंग,(भाग - 1 )

    ReplyDelete
  8. डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण)March 31, 2013 at 9:01 PM

    मूर्खता दिवस की मंगलकामनाओं के आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि
    आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल सोमवार (01-04-2013) के चर्चा मंच-1181 पर भी होगी!
    सूचनार्थ ...सादर..!

    ReplyDelete
  9. संध्या शर्माMarch 31, 2013 at 10:18 PM

    बहुत सुन्दर...मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें....

    ReplyDelete
  10. इससे सुंदर सार्थक आशीर्वाद और क्या हो सकता है
    सहेजकर कर रखें
    जन्मदिन की शुभकामनायें
    सुंदर प्रस्तुति

    आग्रह है मेरे ब्लॉग में भी सम्मलित हों ख़ुशी होगी

    ReplyDelete
  11. संजय कुमार भास्‍करApril 1, 2013 at 8:15 AM

    अनमोल तोहफा शास्त्री जी के तरफ से...मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई..!!!

    ReplyDelete
  12. मन के - मनकेApril 1, 2013 at 9:42 AM

    भावभीनी-अनुभूतियों से पगी,शुभकामनाएं.

    ReplyDelete
  13. waah bahut hi anmol tohafa hai yah to ...bahut bahut badhaai manisha ko aur aapko bhi arun ..aadha jandmdin to aapka bhi hai aaj :)

    ReplyDelete
  14. सुशीलApril 1, 2013 at 4:24 PM

    शुभ-आशीष एवम शुभकामनाऎं !

    ReplyDelete
  15. मनीषा जी को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ...
    :-)

    ReplyDelete
  16. Rohitas ghorelaApril 3, 2013 at 7:12 AM

    थोड़ी देरी से हूँ ...पर बधाइयाँ तो बनती हैं ना दोस्त ...

    ReplyDelete
Add comment
Load more...

आइये आपका स्वागत है, इतनी दूर आये हैं तो टिप्पणी करके जाइए, लिखने का हौंसला बना रहेगा. सादर