पृष्ठ

आइये आपका हृदयतल से हार्दिक स्वागत है

शनिवार, 30 मार्च 2013

मनीषा के जन्मदिवस पर गुरुदेव श्री शास्त्री सर का अनमोल उपहार

"मूल पोस्ट लिंक उच्चारण"
"अरुण की जीवनसंगिनी मनीषा का जन्मदिन"
(डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
आज
अपने पुत्रतुल्य शिष्य
अरुण शर्मा से फेसबुक पर बात हो रही थी
बातों-बातों में राज़ खुल ही गया कि
आज उनकी जीवन संगिनी 
श्रीमती मनीषा का जन्म दिन है।
आशीर्वाद के रूप में कुछ पंक्तियाँ बन गयीं हैं!
प्यार से खाओ-खिलाओअब मिठाई।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।

काटने का केक को अब चलन छोड़ो,
अब पुरातन सभ्यता की ओर दौड़ो,
यज्ञ में सद्भावनाएँ हैं समायी।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।

मोमबत्ती मत जलाना और बुझाना,
नेह से तुम आज घृतदीपक जलाना,
अरुण के घर में खुशी की घड़ी आयी।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।

प्यार से मनुहार से मन जीत लेना,
गुरुजनों-घर के बड़ों को मान देना,
अरुण के मन को मनीषा खूब भायी।
जन्मदिन की है मनीषा को बधायी।।



कुछ मित्रों के आग्रह पर गुरुदेव श्री के द्वारा की गई हुबहू वही पोस्ट यहाँ लिंक की गई है.

16 टिप्‍पणियां:

  1. शालिनी कौशिक31 मार्च 2013 को 2:41 pm

    .बहुत सुन्दर भावनात्मक प्रस्तुति हार्दिक शुभकामनायें जया प्रदा भारतीय राजनीति में वीरांगना .महिला ब्लोगर्स के लिए एक नयी सौगात आज ही जुड़ें WOMAN ABOUT MAN

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. बहुत ही अनमोल तोहफा दिया है शास्त्री जी ने .... मनीषा को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. वैरी नाईस , अरुण , इसे सहेजकर रखीये। ये एक लिखित आशीर्वाद है।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. मनीषा जी के किये आदरणीय शास्त्री जी के तरफ से अनमोल आशीर्वाद.मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. महेन्द्र श्रीवास्तव31 मार्च 2013 को 7:24 pm

    शास्त्री जी आशीर्वाद में मैं भी शामिल हूं,
    बहुत बहुत शुभकामनाएं मनीषा को

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें ...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. धीरेन्द्र सिंह भदौरिया31 मार्च 2013 को 8:14 pm

    मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ!

    अरुन जी,इसे भी देखे,,: होली की हुडदंग,(भाग - 1 )

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण)31 मार्च 2013 को 9:01 pm

    मूर्खता दिवस की मंगलकामनाओं के आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि
    आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल सोमवार (01-04-2013) के चर्चा मंच-1181 पर भी होगी!
    सूचनार्थ ...सादर..!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. संध्या शर्मा31 मार्च 2013 को 10:18 pm

    बहुत सुन्दर...मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनायें....

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. इससे सुंदर सार्थक आशीर्वाद और क्या हो सकता है
    सहेजकर कर रखें
    जन्मदिन की शुभकामनायें
    सुंदर प्रस्तुति

    आग्रह है मेरे ब्लॉग में भी सम्मलित हों ख़ुशी होगी

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. संजय कुमार भास्‍कर1 अप्रैल 2013 को 8:15 am

    अनमोल तोहफा शास्त्री जी के तरफ से...मनीषा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई..!!!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  12. मन के - मनके1 अप्रैल 2013 को 9:42 am

    भावभीनी-अनुभूतियों से पगी,शुभकामनाएं.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  13. waah bahut hi anmol tohafa hai yah to ...bahut bahut badhaai manisha ko aur aapko bhi arun ..aadha jandmdin to aapka bhi hai aaj :)

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  14. शुभ-आशीष एवम शुभकामनाऎं !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  15. मनीषा जी को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ...
    :-)

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  16. थोड़ी देरी से हूँ ...पर बधाइयाँ तो बनती हैं ना दोस्त ...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
टिप्पणी जोड़ें
अधिक लोड करें...

आइये आपका स्वागत है, इतनी दूर आये हैं तो टिप्पणी करके जाइए, लिखने का हौंसला बना रहेगा. सादर