पृष्ठ

आइये आपका हृदयतल से हार्दिक स्वागत है

शनिवार, 23 मार्च 2013

मत्तगयन्द' सवैया

मत्तगयन्द' सवैया : 7 भगण व अंत में दो दीर्घ

1.

नाचत भंग पिए जन हैं, भर रंग फिरे हर सूरत भोली,
रूप स्वरुप खिले गुल से, मन मोर निहार रहा हर टोली,
लाल गुलाल कपोल सजे, जब मेल मिलाप करें हमजोली,
ढोल बजे हुडदंग मचे, घर स्वच्छ करे यह पावन होली .....



२.

रंग अबीर लगाय रहे भर भंग पियें जन जीभर प्याला,
मित्र सखा मिल घूम रहे हर रंग खिला हर रूप निराला,
प्रेम लुटाय रहे सबहीं मिल खाय रहे सब प्रेम निवाला,
मेल मिलाप लुभाय रहा मन और बढ़ाय रहा उजियाला..

15 टिप्‍पणियां:

  1. डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण)23 मार्च 2013 को 4:28 pm

    मत्तगयन्द छन्द में शब्दो का बढ़िया समावेश किया है आपने!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. बहुत ही सुन्दर बढियाँ प्रस्तुति,आभार.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. धीरेन्द्र सिंह भदौरिया23 मार्च 2013 को 6:58 pm

    शब्दों के सुन्दर समावेश से छंद लाजबाब बन पड़ा,,,बधाई अरुण जी,,,,,
    होली की हार्दिक शुभकामनायें!
    Recent post: रंगों के दोहे ,

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. सरिता भाटिया23 मार्च 2013 को 6:59 pm

    बहुत अच्छा लिखा अरुण बधाई

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. शालिनी कौशिक23 मार्च 2013 को 8:32 pm

    बहुत सुन्दर भावनात्मक प्रस्तुति happy holi to you with manisha ji . आभार अमिताभ बच्चन :सामाजिक और फ़िल्मी शानदार शख्सियत .महिला ब्लोगर्स के लिए एक नयी सौगात आज ही जुड़ें WOMAN ABOUT MAN

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. संध्या शर्मा23 मार्च 2013 को 11:05 pm

    शब्दों का सुन्दर प्रयोग...होली की अग्रिम शुभकामनायें...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

  7. मत्तगयन्द' सवैया
    मत्तगयन्द' सवैया : 7 भगण व अंत में दो दीर्घ

    नाचत भंग पिए जन हैं, भर रंग फिरे हर सूरत भोली,
    रूप स्वरुप खिले गुल से, मन मोर निहार रहा हर टोली,
    लाल गुलाल कपोल सजे, जब मेल मिलाप करें हमजोली,
    ढोल बजे हुडदंग मचे, घर स्वच्छ करे यह पावन होली .....

    रसधार बहा दी होली की .बहुत सुन्दर रूपक का निर्वाह हुआ है -लाल गुलाल कपोल सजे ....

    अपने अपने घर सों निकसीं कोई सांवली कोई गोरी ,
    एक से एक जोबन मदमाती ,सभी उम्र की छोरी ,
    कन्हैया संग चलो सखी आज खेलें होली ....

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  8. Virendra Sharma ‏@Veerubhai1947 44m
    ram ram bhai
    मुखपृष्ठ
    शनिवार, 23 मार्च 2013
    आखिर सारा प्रबंध इटली का ही तो है यहाँ .

    http://veerubhai1947.blogspot.in/
    Expand Reply Delete Favorite More
    Virendra Sharma ‏@Veerubhai1947 49m
    इटली के ही पास गिरवीं है भारत की नाक http://kabirakhadabazarmein.blogspot.com/2013/03/blog-post_23.html …
    Expand

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

  9. फाग मुबारक फाग की रीत और प्रीत मुबारक

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. चन्द्र भूषण मिश्र ‘ग़ाफ़िल’24 मार्च 2013 को 1:40 am

    वाह! बहुत ख़ूब! होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. वाह क्या अंदाज़ हैं होली की शुभ-कामनाओं का .....बहुत खूब

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  12. बहुत लय बद्ध छंद, शब्दों का चयन बेहतरीन
    latest post भक्तों की अभिलाषा
    latest postअनुभूति : सद्वुद्धि और सद्भावना का प्रसार

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  13. महेन्द्र श्रीवास्तव24 मार्च 2013 को 10:52 pm

    बढिया
    होली मुबारक

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  14. वाह ... बेहतरीन
    होलिकोत्‍सव की अनंत शुभकामनाएं

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  15. संजय कुमार भास्‍कर28 मार्च 2013 को 11:12 am

    प्रशंसनीय रचना - बधाई

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
टिप्पणी जोड़ें
अधिक लोड करें...

आइये आपका स्वागत है, इतनी दूर आये हैं तो टिप्पणी करके जाइए, लिखने का हौंसला बना रहेगा. सादर